लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

देश की एकता व अखंडता में इंदिरा गांधी का सर्वाेच्च बलिदान स्मरणीय: मुख्यमंत्री

SAPNA THAKUR | 25 दिसंबर 2022 at 4:29 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ शिमला

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आज नई दिल्ली स्थित इंदिरा गांधी स्मृति संग्रहालय में पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस अवसर पर कहा कि स्वर्गीय प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी द्वारा देश की एकता व अखंडता के लिए दिए गए सर्वाेच्च बलिदान को सदैव याद रखा जायेगा। उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने प्रधानमंत्री के रूप में अनेक ऐसे अभूतपूर्व निर्णय लिए जिन्होंने भारत के विकास को नवीन दिशा प्रदान की।

उन्होंने कहा कि इंदिरा गांधी को उनके विराट व्यक्तित्व और जन-जन के हित में लिए गए निर्णयों के लिए सदैव स्मरण रखा जायेगा। सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि हिमाचल को देश के मानचित्र पर एक राज्य के रूप में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी ने ही स्थापित किया। उनके इस निर्णय से हिमाचल के विकास को उचित दिशा प्राप्त हुई।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

उन्होंने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के हिमाचल को पूर्ण राज्य का दर्जा प्रदान करने और प्रदेशवासियों की चिर लंबित मांग को पूर्ण करने के लिए हिमाचलवासी सदैव उन्हे याद रखेंगे। उन्होंने इस अवसर पर इंदिरा गांधी स्मृति संग्रहालय में पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी व राजीव गांधी एवं उनके परिजनों से संबंधित प्रदर्शित वस्तुओं, छायाचित्रों इत्यादि में गहरी रुचि दिखाई और इस संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]