लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

देश में हालात खराब, सरकार पूंजीपतियों की गुलाम- संजय गावा

PRIYANKA THAKUR | 16 जून 2022 at 11:48 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / बद्दी

अखिल भारतीय असंगठित कामगार एंव कर्मचारी कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष संजय गावा ने बद्दी में युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि आज देश के हालात खराब हैं। सरकार पूंजीपतियों की गुलामी कर रही है और मंहगाई ने आम वर्ग को निचोड़ कर रख दिया है। संजय गावा ने कहा कि सरकार ने देश की करोड़ों की संपत्तियों को ओने पौने दामों में पूंजीपतियों को बेच दिया। अगर देश का आम आदमी अब इस केंद्र की भाजपा सरकार के खिलाफ खड़ा नहीं हुआ तो देश में हालात और अधिक बदतर हो जाएंगे।

संजय गावा ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार ने देश की बेशकती संपत्तियों को तो ऐसे बेच दिया, जैसे भाजपा इन संपत्तियों को दहेज में लेकर आई थी। आज मंहगाई चरम सीमा पर है, तेल से लेकर खाद्य पदार्थों की कीमतों में उछाल आया है। लेकिन सरकार मंहगाई पर कुछ बोलने को तैयार नहीं है। भाजपा के साथ हिंदू मुस्लिम करने के सिवा कुछ नहीं बचा है, युवाओं के दिमाग में सिर्फ एक ही जहर भरा जा रहा है जिसका परिणाम आने वाले समय में घातक होगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

नोटबंदी असफल साबित हुई, घाटा दिखाकर देश की पुरानी कंपनियों को बेच दिया गया। गावा ने कहा कि अब समय आ गया है कि देश के हर वर्ग को सरकार के खिलाफ आवाज उठानी होगी। उन्होंने जयराम सरकार पर भी निशाना साधते हुए कहा कि हिमाचल में आज माफिया राज है। जयराम सरकार कहती है कि हम इतिहास रचेंगे, लेकिन असलियत है कि यह सरकार इतिहास के पन्नो में ही दफन होकर रह जाएगी।

उन्होंने कहा कि असंगठित कामगार कांग्रेस पूरे प्रदेश में सदस्यता अभियान शुरू कर रही है और जिसकी शुरूआत बद्दी से की गई है। वह अगले तीन महीनों में पूरे प्रदेश का दौरा करेंगे और हर वर्ग को संगठन के साथ जोड़ा जाएगा।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]