देहरा कॉलेज में कल से दाखिला शुरू, इस दिन से शुरू होंगी नियमित कक्षाएं…
HNN/ कांगड़ा
जिला कांगड़ा के राजकीय महाविद्यालय देहरा में कल से दाखिला शुरू हो जाएगा। विद्यार्थी 3 जून से 15 जुलाई तक महाविद्यालय की वेबसाइट gdcdehra.in पर जाकर एडमिशन फॉर्म भर सकते हैं।
बता दें 22 जुलाई को ओरिएंटेशन प्रोग्राम होगा और 23 जुलाई से नियमित रूप से कक्षाएं आरंभ हो जाएंगी। बीए और बीकॉम द्वितीय, तृतीय वर्ष के विद्यार्थी 6 जून से 15 जुलाई तक महाविद्यालय में प्रवेश ले सकते हैं। जानकारी के मुताबिक, बीए और बीकॉम प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों को फॉर्म भरकर महाविद्यालय में जमा करवाने होंगे।
पहली मेरिट आधारित सूची 16 जुलाई को दोपहर 1 बजे सूचना पट्ट पर लगा दी जाएगी। 19 जुलाई तक विद्यार्थी अपनी फीस ऑनलाइन माध्यम से जमा करवा सकते हैं। दूसरी सूची 20 जुलाई को सुबह 11 बजे सूचना पट्ट पर लगा दी जाएगी।
