देहरा विधानसभा क्षेत्र से सीएम की पत्नी कमलेश ठाकुर जीती उपचुनाव
HNN/ कांगड़ा
जिला कांगड़ा की देहरा विधानसभा क्षेत्र से सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर 9399 मतों से उपचुनाव जीत गईं हैं। उन्होंने भाजपा के होशियार सिंह को हरा दिया। ईवीएम और पोस्टल बैलेट को मिलाकर कमलेश ठाकुर को 32737 वोट मिले हैं। जबकि होशियार सिंह को 23338 मत हासिल हुए।
कमलेश ठाकुर ने कुल 9399 मतों से होशियार सिंह को हराया है। देहरा में राजकीय महाविद्यालय ढलियारा में बने काउंटिंग सेंटर के बाहर जश्न का माहौल है। कांग्रेस कार्यकर्ता पटाखे फोड़कर और ढोल नगाड़ों की थाप पर इस खुशी का जश्न मना रहे हैं।
देहरा में पांच प्रत्याशी मैदान में थे। कांग्रेस की कमलेश ठाकुर और भाजपा के होशियार सिंह के बीच कड़ा मुकाबला हुआ। इसके अलावा निर्दलीय प्रत्याशी के तौर पर सुलेखा चौधरी, अरुण अंकेश सायल और एडवोकेट संजय शर्मा भी किस्मत आजमाने चुनावी मैदान में कूदे थे।
