लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

देहरी खड्ड में मिला जिंदा ग्रेनेड, इलाके में दहशत, पुलिस जांच में जुटी

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन | 23 फ़रवरी 2025 at 6:53 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

Himachalnow / कांगड़ा

भारतीय सेना ने किया डिफ्यूज, पुलिस जांच में जुटी

जवाली : जिला पुलिस नूरपुर के अंतर्गत आने वाले देहरी खड्ड में जिंदा हैंड ग्रेनेड मिलने से पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। यह इलाका घनी आबादी वाला है और इसके पास ही देहरी कॉलेज और पॉलिटेक्निक कॉलेज स्थित हैं, जहां से रोजाना हजारों छात्र गुजरते हैं। ऐसे में सवाल उठ रहा है कि कहीं यह किसी बड़ी साजिश का हिस्सा तो नहीं था।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

पुलिस की मुस्तैदी और सेना की त्वरित कार्रवाई

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस ने तुरंत इलाके को सील कर दिया और किसी को भी ग्रेनेड के पास नहीं जाने दिया। इसके बाद भारतीय सेना को बुलाया गया, जिन्होंने सावधानीपूर्वक हैंड ग्रेनेड को डिफ्यूज कर दिया। इस सफल कार्रवाई के बाद स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली।

क्या किसी साजिश की थी तैयारी?

जिस स्थान पर ग्रेनेड मिला, वहां आमतौर पर बड़ी संख्या में लोग आते-जाते हैं। खासतौर पर कॉलेज जाने वाले छात्र इस इलाके से रोज गुजरते हैं। ऐसे में यह आशंका जताई जा रही है कि कहीं यह किसी सुनियोजित साजिश का हिस्सा तो नहीं था। पुलिस इस पहलू को ध्यान में रखते हुए जांच में जुट गई है।

पुलिस जांच में जुटी, केस दर्ज

मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना रैहन में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। एएसपी धर्म चंद वर्मा ने इस घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि भारतीय सेना की मदद से ग्रेनेड को सुरक्षित तरीके से निष्क्रिय कर दिया गया है। पुलिस इस मामले की गहन जांच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि ग्रेनेड यहां कैसे पहुंचा और इसके पीछे कौन लोग शामिल हैं।

जनता से सतर्क रहने की अपील

पुलिस प्रशासन ने आमजन से अपील की है कि यदि उन्हें कहीं भी कोई संदिग्ध वस्तु दिखाई दे, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सतर्कता बेहद जरूरी है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]