Loading...

देहलां में व्यक्ति से पकड़ी अवैध शराब, मामला दर्ज

PARUL • 28 Mar 2024 • 1 Min Read

HNN/ऊना

जिला ऊना में पुलिस थाना मैहतपुर के तहत देहलां में पुलिस ने अवैध शराब सहित एक व्यक्ति को काबू किया है। जिसके खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

आरोपी की पहचान बलराज कुमार निवासी अबादा बराना के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, मैहतपुर पुलिस की टीम गुप्त सूचना के आधार पर देहलां में पहुंची।

जहां पर बलराज कुमार के पास से सात बोतल अवैध शराब बरामद की। मामले की पुष्टि एएसपी ऊना संजीव भाटिया ने की है।