Loading...

दैनिक जागरण के संवाददाता राजन पुंडीर को पितृशोक, पिता रत्न सिंह पुंडीर का निधन

Shailesh Saini • 8 Hours Ago • 1 Min Read

लंबे समय से बीमारी से जूझ रहे थे सेवानिवृत्त डिप्टी रेंजर, टिक्कर गांव में आज होगा अंतिम संस्कार

हिमाचल नाऊ न्यूज नाहन

सिरमौर जिला मुख्यालय नाहन में दैनिक जागरण के संवाददाता राजन पुंडीर के पिता रत्न सिंह पुंडीर का लंबी बीमारी के बाद बुधवार और वीरवार की मध्यरात्रि निधन हो गया। उनके निधन की सूचना से परिवार, रिश्तेदारों और परिचितों में शोक की लहर है।

रत्न सिंह पुंडीर हिमाचल प्रदेश वन विभाग में डिप्टी रेंजर के पद से सेवानिवृत्त हुए थे। वह लंबे समय से बीमारी से पीड़ित थे। बुधवार और वीरवार की मध्यरात्रि उन्होंने अंतिम सांस ली।

परिजनों के अनुसार, उनकी पार्थिव देह का अंतिम संस्कार आज वीरवार सुबह 9:30 बजे उनके पैतृक गांव टिक्कर के श्मशान घाट में किया जाएगा।

एक पत्रकार साथी के परिवार में हुई इस अपूरणीय क्षति पर हिमाचल नाऊ न्यूज़ परिवार गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता है। इस दुख की घड़ी में हम राजन पुंडीर और उनके समस्त परिवार के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना प्रकट करते हैं।

ईश्वर दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान दें और शोक संतप्त परिवार को इस असहनीय दुख को सहन करने की शक्ति प्रदान करें।