दोसड़का में अज्ञात वाहन का कहर : बेकाबू रफ्तार ने दो गोवंशों को रौंदा, आरोपी फरार
शनिवार की देर शाम काला अंब-पांवटा साहिब मार्ग पर दोसड़का के बड़े मोड़ पर एक दर्दनाक हादसा हुआ। अज्ञात वाहन की तेज रफ्तार ने सड़क पर घूम रहे दो बेसहारा गोवंशों को कुचल दिया, जिससे मौके पर अफरा-तफरी मच गई।
काला अंब/दोसड़का:
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वाहन इतनी तेज गति से आया कि लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। स्थानीय लोगों ने बताया कि चालक और सवार शराब के नशे में थे और जोर-जोर से शोर मचा रहे थे। हादसे के बाद आरोपी वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
स्थानीय सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची
स्थानीय निवासी अनिल शर्मा ने इस घटना की सूचना काला अंब थाना को दी। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और अज्ञात वाहन की सूचना तत्काल काला अंब बैरियर पर प्रसारित कर दी। देर रात तक वाहन चालक का कोई सुराग नहीं मिल पाया था।

स्थानीयों में आक्रोश, कार्रवाई की मांग
पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपियों की तलाश में नाके लगा दिए हैं।