लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

दो अलग-अलग मामलों में चिट्टे सहित एक महिला व तीन युवक गिरफ्तार

PARUL | 16 नवंबर 2023 at 12:21 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ऊना

जिला ऊना में पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों चिट्टे सहित एक महिला और तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने चारों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है। पहला मामला दौलतपुर चौक का है। जहां पुलिस की टीम गश्त कर रही थी। इस दौरान उन्होंने एक गाड़ी को जांच के लिए रोका।

जांच के दौरान पुलिस को गाड़ी सवार दो युवकों से 3.07 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी दीपक कुमार पुत्र कृष्पाल निवासी होशियारपुर व नसीम अख्तर पुत्र खुर्शाद मोहम्मद निवासी कुठेड़ा खेरला के खिलाफ मामला दर्ज किया और उन्हें गिरफ्तार किया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

वहीं दूसरा मामला होशियारपुर मार्ग का है। जहां गगरेट पुलिस की टीम ने नाकाबंदी के दौरान पिकअप ट्राला (एचपी 72डी-1135) को तलाशी के लिए रोका। तलाशी के दौरान पुलिस को पिकअप ट्राला में सवार एक महिला और पुरुष 2.40 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। जिसके बाद पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया।

आरोपियों की पहचान ईशु पत्नी राजीव कुमार वार्ड नम्बर-4 निवासी अंबोटा व चेतन शर्मा पुत्र सरदारी लाल निवासी वार्ड नंबर-1 नगर पंचायत गगरेट के रूप में हुई है। डीएसपी डाॅ. वसुधा सूद द्वारा दोनों मामलों की पुष्टि की गई है।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]