Loading...

दो अलग-अलग मामलों में 81 हजार एमएल अवैध शराब बरामद, मामला दर्ज

Ankita • 12 Apr 2024 • 1 Min Read

HNN/ कांगड़ा

हिमाचल प्रदेश के जिला कांगड़ा के उपमंडल पालमपुर की पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में 81 हजार एमएल अवैध देसी शराब बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनयम के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

जानकारी के मुताबिक, पहले मामले में पालमपुर पुलिस की टीम गश्त पर तैनात थी। इस दौरान पुलिस ने दराटी में मनमोहन डोगरा निवासी झिकली दराटी की दुकान पर दबिश दी। तलाशी के दौरान दुकान से 37,500 एमएल ऊना नंबर वन अवैध शराब बरामद हुई।

वहीं दूसरे मामले में पुलिस की टीम ने गश्त के दौरान आरठ झिकली में रविंद्र नाथ निवासी आरठ झिकली के कब्जे से 43,500 एमएल अवैध देसी शराब बरामद की है। दोनों आरोपी शराब से जुड़े कोई दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर पाए। एसपी कांगड़ा शालिनी अग्निहोत्री ने मामले की पुष्टि की है।