लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

दो करोड़ का लालच महिला को पड़ा भारी, ना मिले पैसे और ना मिली सोने की मूर्ति

PRIYANKA THAKUR | 24 नवंबर 2022 at 11:34 am

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN / बिलासपुर

हिमाचल प्रदेश में पुलिस द्वारा लोगो को ठगी के बारे में जागरूक करने के बाद भी लोग शातिरों के झांसे में आ रहे है। अब मामला जिला बिलासपुर में पेश आया है। यहाँ एक विधवा महिला को शातिरों ने दो करोड़ की लाटरी निकलने का दिलासा देकर उससे 10 लाख रुपये की ठगी की। वही , पुलिस ने पीड़ित महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

पुलिस को दी शिकायत में महिला ने बताया कि 22 सितंबर को उसे फोन पर एक काल आई, जिसमे एक व्यक्ति ने बताया कि उसे कौन बनेगा करोड़पति कार्यक्रम के तहत दो करोड़ रुपये की लाटरी निकली है। लाटरी का पैसा जमा करवाने की एवज में कुछ राशि टैक्स के रूप में जमा करवानी होगी। महिला ने लालच में आकर हामी भर दी।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

कुछ दिन बाद महिला को दोबारा फोन आया कि वह लाटरी की राशि का 60 लाख, सोने की मूर्ति छोड़ने उसके घर आ रहे हैं। लेकिन दिल्ली हवाई अड्डे पर आयकर विभाग ने उन्हें पकड़ लिया है। अगर टैक्स जमा नहीं करवाया तो सारी राशि व सोने की मूर्ति जब्त कर लेंगे। शातिरों के झांसे में आकर महिला ने उनके बैंक खाते में दस लाख की राशि ट्रांसफर कर दी। इसके बाद शातिरों ने महिला का नंबर ब्लॉक कर दिया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]