दो कारों के बीच हुई टक्कर, हादसे में….
HNN/मंडी
जिला मंडी में बीड़ रोड के पास दो कारों की टक्कर हो गई। हादसे में दोनों चालकों को आंशिक चोटें आई हैं। जिन्हें पुलिस ने प्राथमिक उपचार दिलाया है। पुलिस ने दोनों वाहनों के चालकों के बयान दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, बीड़ रोड पर दोनों कारों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दोनों कारों को काफी नुकसान हुआ है। हालांकि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ है।
वहीं सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों के बयान पर कानूनी कार्यवाही अमल में लाई है। पुलिस द्वारा हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। डीएसपी पधर दिनेश कुमार ने मामले की पुष्टि की है।