Loading...

दो गाड़ियों के बीच हुई जोरदार टक्कर, चार घायल

By PARUL Published: 25 Dec 2023, 3:08 PM | Updated: 25 Dec 2023, 3:09 PM 1 min read

HNN/ऊना

जिला ऊना के लोअर बसाल में एक सड़क हादसा पेश आया है। जहां दो गाड़ियों के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में चार लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने दोनों कार चालकों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगामी कार्यवाही शुरू कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, दविंद्र कुमार निवासी बहड़ाला और रमेश चंद कार में सवार होकर अंब से वापिस घर लौट रहे थे। इसी दौरान लोअर बसाल पहुंचते ही उनकी कार सामने से आ रही एक अन्य कार से टकरा गई।

वहीं हादसे में एक कार में सवार दविंद्र कुमार व रमेश चंद और दूसरी कार में सवार चालक अमित कुमार व पंकज कुमार घायल हुए हैं। हादसे के बाद चारों घायलों को उपचार के लिए क्षेत्रीय अस्पताल ऊना ले जाया गया।

सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और दोनों कार चालक दविंद्र कुमार व अमित कुमार के खिलाफ लापरवाही से वाहन चलाने के आरोप में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी। एएसपी ऊना संजीव भाटिया द्वारा मामले की पुष्टि की गई है।