दो दिन मौसम साफ, बर्फ़बारी के बाद खिली धूप, चांदी से चमके पहाड़
HNN / शिमला
हिमाचल प्रदेश में सोमवार को पांच पर्यटन स्थलों में सर्दियों के सीजन की पहली बर्फबारी हुई। बर्फबारी होने से जहां सैलानियों सहित पर्यटन कारोबारियों के चेहरे खिल उठे तो वहीं स्थानीय लोगों की मुश्किलें बढ़ गई। इतना ही नहीं सोमवार को 128 के करीब सड़कें भी आवाजाही के लिए ठप रही।
वही, आज मंगलवार को प्रदेश में धूप खिली हुई है। ऐसे में धूप निकलते ही बर्फबारी से ढके पहाड़ चांदी की तरह चमक उठे हैं। बता दे कि कल बिजली महादेव, नारकंडा में सीजन का पहला हिमपात हुआ है। वही , जिला सिरमौर की सबसे ऊंची चोटी चूड़धार में सोमवार को 15 सेंटीमीटर ताजा बर्फबारी हुई, साथ ही इस सीजन का तीसरा हिमपात हुआ।
प्रदेश में दो दिन मौसम साफ
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने हिमाचल प्रदेश में मंगलवार और बुधवार को मौसम साफ रहने की संभावना जताई है। 17 और 18 नवंबर को फिर बारिश और बर्फबारी होने का पूर्वानुमान जताया गया है।