दो दिवसीय राज्यस्तरीय कला उत्सव का आगाज, प्रदेश भर के…
HNN / कुल्लू
कुल्लू के अटल सदन में ज़िला शिक्षा प्रशिक्षण केन्द्र कुल्लू द्वारा आयोजित राज्यस्तरीय दो दिवसीय कला उत्सव का शुभारंभ हुआ। मुख्यातिथि अतिरिक्त जिला दंडाधिकारी प्रशान्त सरके ने इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रतिस्पर्धाएं जहां हमारी सांस्कृतिक विरासत को सहेजने का कार्य करते हैं, वहीं छात्र-छात्राओं के भीतर छुपी प्रतिभा को निखारने व उन्हें एक बेहतर मंच प्रदान करने का कार्य भी करती हैं।
उन्होंने सभी प्रतिभागियों को पूरी लग्न से इस क्षेत्र में आगे बढ़ने को प्रेरित किया। ज़िला कार्यक्रम अधिकारी समग्र शिक्षा कुल्लू, सुरेन्दर शर्मा ने कहा कि कार्यक्रम में राज्यभर के 12 जिलों से आए हुए 87 लड़कों एवं 103 लड़कियों ने प्रतिस्पर्धा में विभिन्न विधाओं में अपनी प्रस्तुतियां रखीं। कार्यक्रम के सफ़ल आयोजन के लिए 24 एस्कॉर्ट अध्यापक एवं 12 डाईट समन्वयक अपने उत्तरदायित्व का निर्वहन करने में जुटे हैं।