Loading...

दो पक्षों के बीच हुई मारपीट, मामला दर्ज

PARUL • 27 May 2024 • 1 Min Read

HNN/बिलासपुर

जिला बिलासपुर के तलाई में दो पक्षों के बीच मारपीट होने का मामला संज्ञान में आया है। पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर क्रॉस केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पहले पक्ष में झंडूता के गांव धनी, धनीपखर निवासी श्याम लाल ने अपनी शिकायत में बताया कि शुक्रवार रात को वह घर के बरामदे में सोए थे। रात को करीब दो बजे कुत्ता भौंकने लगा तो जाग गए। जब टॉर्च लगाकर देखा तो पांच से छह लोग बरामदे में डंडे और कुल्हाड़ी लेकर आ गए।

इसमें एक महिला भी थी। उसने अपने भाइयों को आवाज देकर बताया कि कुछ लोग हमें मारने के लिए आए हैं। जिसके बाद भाई और उनकी पत्नी भी इसे बचाने के लिए आ गए। वे लोग उसकी पत्नी के साथ मारपीट कर रहे थे। जब वह और इसके भाई छुड़ाने आए तो उन लोगों ने सभी के साथ मारपीट की। वहीं दूसरे पक्ष का कहना है कि राजिंद्र सिंह निवासी गांव धनी, झंडूता ने पुलिस को बताया कि शुक्रवार रात को वह रास्ते से घर जा रहा था।

रास्ते में तीन लोगों ने उसके साथ डंडे से मारपीट की। रात को करीब 1 से 2 बजे के बीच उन्होंने इसे पीट कर छोड़ा। जिसके बाद जब यह थाना जा रहा था तो उन लोगों ने पूरे परिवार सहित फिर से उसके साथ मारपीट की है। इसमें महिलाएं भी शामिल थीं। पुलिस दोनों की शिकायत के आधार पर क्रॉस केस दर्ज किया और आगामी कार्यवाही शुरू की। डीएसपी घुमारवीं चंद्रपाल ने मामले की पुष्टि की है।