Loading...

दो मंजिला मकान में हुआ भीषण अग्निकांड, लाखों रुपए का नुक्सान

By Ankita Published: 28 Feb 2024, 10:55 AM | Updated: 28 Feb 2024, 10:55 AM 1 min read

HNN/ शिमला

राजधानी शिमला के उपमंडल रामपुर के ननखड़ी क्षेत्र के अंतर्गत एक दो मंजिला मकान में भीषण अग्निकांड हुआ है। इस घटना में 4 कमरे जलकर राख हो गए हैं, जिनमें रखा मजदूरों का सामान व नकदी भी रखी हुई थी।

अग्निकांड में करीब 5 लाख रुपए का नुक्सान हुआ है। हालाँकि आग किन कारणों से लगी थी इसका खुलासा अभी तक नहीं हो पाया है। इस मकान में बगीचों में कार्य करने वाले मजदूर रहते थे।

जानकारी के मुताबिक, ननखड़ी क्षेत्र के गांव धोना में मंजीत चन्द (70) पुत्र झौंपी राम गांव व डाकघर भरैड़ी धार, तहसील कोटगढ़ जिला शिमला के लकड़ी से निर्मित दो मंजिला मकान में अचानक ही चिंगारी सुलग गई।

देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और पूरे मकान को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में लाखों रुपए का नुक्सान हुआ है।