दो लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, पोस्टमार्टम रिपोर्ट खोलेगी मौत का राज
HNN/ कुल्लू
हिमाचल प्रदेश के जिला कुल्लू में दो लोगों की संदिग्ध परिस्थितियों में मृत्यु हो गई है। पुलिस द्वारा दोनों के शवों का पोस्टमार्टम करवा कर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है जिसके बाद ही पता चल पाएगा कि दोनों की मौत किन कारणों से हुई होगी।
प्राप्त जानकारी के अनुसार सतलुज नदी के पास कुछ लोगों ने एक व्यक्ति को मृत अवस्था में पड़ा हुआ देखा। जिसके बाद पुलिस को सूचित किया गया। सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और व्यक्ति के शव को कब्जे में लिया गया।
इसके अलावा दूसरे मामले में बंजार के बीहनी में एक मजदूर की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। सरोज कुमार (33) पुत्र जैन यादव निवासी रामपुर सैर बाजार जिला सरसा बिहार उसके बीहनी स्थित मकान में रहता था तथा उसी के पास काम करता था। एसएसपी गुरदेव शर्मा ने पुष्टि की है।