Loading...

द स्कॉलर्स होम स्कूल पांवटा साहिब में 10 जून को होगी जिला स्तरीय शतरंज प्रतियोगिता

Ankita • 4 Jun 2023 • 1 Min Read

HNN/ पांवटा साहिब

जिला सिरमौर शतरंज संघ की ओर से द स्कॉलर्स होम स्कूल पांवटा साहिब में 10 जून को अंडर विद्यालय जिला स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। यह प्रतियोगिता छात्र छात्रा वर्ग में अंडर-19, अंडर-13 और अंडर-09 आयु वर्ग में खेली जाएगी।

इस प्रतियोगिता के महत्व को देखते हुए स्कॉलर होम व दून वैली स्कूल के विद्यार्थी अभी से अभ्यास में जुट गए हैं। सिरमौर शतरंज संघ की प्रधान शैलजा ठाकुर, प्रदेश संघ के कोषाध्यक्ष आशीष ठाकुर, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमित शर्मा, उपाध्यक्ष सुशील गर्ग ने बताया कि शतरंज संघ में पंजीकरण के लिए 100 रुपए और प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए 200 रुपए एंट्री शुल्क रखा गया है।

प्रतियोगिता 10 जून को स्कॉलर होम स्कूल पांवटा साहिब में आयोजित होगी। खिलाडिय़ों का सुबह आठ बजे प्रतियोगिता स्थल पर मौजूद रहना जरूरी है। प्रतियोगिता सुबह 10 बजे शुरू होगी, जबकि शाम 5 बजे पुरस्कार वितरण समारोह होगा। प्रतियोगिता के लिए 9 जून शाम 5 बजे तक पंजीकरण करवाना जरूरी है। जिला अध्यक्ष शैलजा ठाकुर ने बताया कि हर आयु वर्ग विजेताओं को राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सीधी एंट्री मिलेगी।