Loading...

धर्मशाला-काहनफट्ट रूट पर कई माह से एचआरटीसी बस सेवा बंद, लोग परेशान

PARUL • 18 Nov 2023 • 1 Min Read

HNN/ धर्मशाला

धर्मशाला-काहनफट्ट एचआरटीसी बस सेवा बीते सात माह से बंद है। बस सेवा बंद होने के कारण कई लोगों को काफी कठिनाइयां झेलनी पड़ रही है। सबसे बड़ी बात तो यह है कि धर्मशाला कॉलेज में शिक्षा ग्रहण करने वाले विद्यार्थियों को मिलने वाली एक यही बस थी जोकि काफी समय से बंद है।

जानकारी के मुताबिक, धर्मशाला-काहनफट्ट एचआरटीसी बस सेवा को घाटे के चलते बंद किया गया है। यह निर्देश विभाग के उच्च निदेशालय से जारी हुए थे। गौरतलब है कि शाम चार बजे धर्मशाला से सुलह के चंगर क्षेत्र को चलने इस वाली बस से कॉलेज के विद्यार्थी काफी लाभान्वित होते हैं।

यह बस बल्ला, पनापर, गगल खास, औचा, राई दी बड़, धीरा, खोली, भदरोल और साथ लगते दूरगामी चंगर क्षेत्र के विद्यार्थियों के लिए शाम के समय का एक मात्र साधन है। अब काफी समय से बस बंद होने से चंगर क्षेत्र के कॉलेज विद्यार्थियों सहित स्थानीय लोगों को भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। विद्यार्थियों ने संबंधित विभाग से बस को दोबारा बहाल करने की गुहार लगाई है।