Loading...

धर्मशाला के इन क्षेत्रों में कल विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित….

Ankita • 2 Aug 2024 • 1 Min Read

HNN/धर्मशाला

सहायक अभियंता, विद्युत उपमंडल-2, रमेश चन्द ने बताया कि 11 के.वी. बगली फीडर में 3 अगस्त (शनिवार) को विद्युत लाइनों की सामान्य मरम्मत के चलते कई क्षेत्रों में बिजली बंद रहेगी।

उन्होंने बताया कि कल बनवाला, मनेड़, ढगवार, मिल्क प्लांट ढगवार, सराह, सकोह , पुलिस लाइन सकोह और साथ लगते क्षेत्रों में सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक अथवा कार्य की समाप्ति तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

सहायक अभियंता ने बताया कि मरम्मत कार्य पूर्ण रूप से मौसम पर निर्भर करेगा। उन्होंने इस अवधि के दौरान लोगों से सहयोग की अपील की है।