Loading...

धर्मशाला के इन क्षेत्रों में कल विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित….

Ankita • 21 Mar 2024 • 1 Min Read

HNN/ धर्मशाला

धर्मशाला नगर और साथ लगते क्षेत्रों में 33/11 केवी सब स्टेशन कालापुल के रखरखाव के चलते 22 मार्च को सुबह 10 बजे से शाम 5 बजे तक अथवा कार्य समाप्ति तक बिजली बंद रहेगी। यह जानकारी सहायक अभियंता विद्युत उपमंडल-1 धर्मशाला रमन भरमोरिया के द्वारा दी गई है।

उन्होंने बताया कि कल कोतवाली बाजार, आईपीएच कॉमप्लेक्स, नगर निगम कार्यालय, यात्री निवास, जोनल अस्पताल, आयुर्वेदिक अस्पताल, ज्यूडिशियल कॉमप्लेक्स, टेलीफोन एक्सचेंज, एसपी ऑफिस, डीसी ऑफिस, डिपो बाजार, सिविल लाइन, रामनगर, लोअर टीसीवी, महाजन क्लीनिक शामनगर, पुलीस लाइन में बिजली बंद रहेगी।

इसके अलावा एकजोत कॉलोनी, चीलगाड़ी, हाउसिंग बोर्ड, शिक्षा बोर्ड, फॉरेंसिक लैब, टेलीफोन एक्सचेंज नरघोटा, टी एस्टेट, कोतवाली पेट्रोल पंप, गोरखा कॉलोनी, हाउसिंग कॉलोनी, सर्किट हाउस, ऑफिसर कॉलोनी चीलगाड़ी, मैैकलोडगंज बाजार, मैैकलोडगंज बोद्ध मंदिर, जोगीवाड़ा, हेरू गांव, टिप्पा रोड, आकाशवाणी, डिग्री कॉलेज, बीएड कॉलेज, सकोह, चेलियां, एचपीसीए स्टेडियम, सरस्वती नगर, संजय मार्ग और इसके साथ लगते क्षेत्र में विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।