Loading...

धर्मशाला के इन क्षेत्रों में कल विद्युत आपूर्ति रहेगी बाधित….

Ankita • 7 May 2023 • 1 Min Read

HNN/ धर्मशाला

धर्मशाला शहर में कोतवाली बाजार, खनियारा रोड़, तिब्बतीयन लाइब्रेरी, खड़ा डंडा रोड़, दाड़नू, गमरू, मैकलोडगंज बाइपास और इसके आसपास के क्षेत्र में बिजली की लाइनों की शिफ्टिंग और स्मार्ट सिटी कार्यों के चलते 8 मई को प्रातः 10 बजे से दोपहर 12 बजे अथवा कार्य समाप्ति तक विद्युत आपूर्ति बाधित रहेगी।

यह जानकारी विद्युत उपमंडल-1 धर्मशाला के सहायक अभियंता रमन भरमौरिया ने दी। उन्होंने बताया कि मौसम खराब होने की स्थिति में यह कार्य अगले दिन किया जाएगा।