Loading...

धर्मशाला के क्षेत्रीय अस्पताल में अब निशुल्क होगा थायराइड टेस्ट

PARUL • 5 Jan 2024 • 1 Min Read

HNN/धर्मशाला

जिला कांगड़ा में धर्मशाला के क्षेत्रीय अस्पताल सहित अन्य अस्पतालों में 3 जनवरी से निशुल्क थायराइड टेस्ट की सुविधा शुरू कर दी गई है। अब मरीज अन्य टेस्टों के साथ थायराइड का टेस्ट भी निशुल्क करवा सकते है। स्वास्थ्य विभाग की ओर इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिए गए है।

धर्मशाला अस्पताल में लोगों की सुविधा को देखते हुए पिछले कुछ सालों से सुबह आठ बजे से टेस्टों के सैंपल लिए जाते है। ताकि खाली पेट होने वाले टेस्टों के लिए मरीजों को लंबा इंतजार न करना पड़े। वहीं दोपहर दो बजे के टेस्टों की रिपोर्ट लोगों को दे दी जाती है।

धर्मशाला अस्पताल के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. अजय दत्ता ने बताया कि पहले टी3 और टी4 टेस्ट के पैसे लिए जाते थे, लेकिन अब स्वास्थ्य विभाग से जारी आदेशों में साफ कर दिया है कि थायराइड टेस्ट भी निशुल्क होगा। जिसके तहत अब धर्मशाला अस्पताल में अन्य टेस्टों के साथ थायराइड टेस्ट की निशुल्क सुविधा दी जा रही है।