धर्मशाला क्षेत्र के कई इलाकों में 06 मई को बिजली रहेगी बाधित
धर्मशाला
ट्रांसफार्मर स्थापना और लाइन रखरखाव कार्य के चलते होगी अस्थायी कटौती
बगली फीडर क्षेत्र में सुबह 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक आंशिक आपूर्ति
विद्युत उपमंडल संख्या दो के सहायक अभियंता ने जानकारी दी है कि 06 मई 2025 को बगली फीडर के अंतर्गत ट्रांसफार्मर की स्थापना का कार्य किया जाएगा। इस कारण चैतडू, बनवाला, मनेड़, मस्तपुर, गगली, इच्छी, ढगवार, सराह और आसपास के क्षेत्रों में सुबह 9:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक या कार्य पूर्ण होने तक विद्युत आपूर्ति आंशिक रूप से बाधित रहेगी।
दाड़ी फीडर के क्षेत्रों में दोपहर 11 से 2 बजे तक आपूर्ति ठप
इसी दिन 11 केवी दाड़ी फीडर के अंतर्गत शीला विद्युत लाइन के सामान्य रखरखाव का कार्य भी प्रस्तावित है। इसके चलते शीला, पासू, अपर मनेड़, कनेड़, लोअर सुक्कड़, हरनेड़ तथा आसपास के क्षेत्रों में दोपहर 11:00 बजे से 2:00 बजे तक या कार्य पूर्ण होने तक बिजली आपूर्ति प्रभावित रहेगी।
मौसम खराब होने पर अगले दिन होगा कार्य
अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि यदि मौसम खराब रहा, तो दोनों फीडरों से संबंधित कार्य को अगले दिन के लिए स्थगित कर दिया जाएगा।