HNN/ धर्मशाला
22 अक्तूबर को धर्मशाला स्टेडियम में भारत के साथ न्यूजीलैंड का मुकाबला होगा। जिसके लिए न्यूजीलैंड की टीम आज धर्मशाला पहुंच गई है। बता दें क्रिकेट विश्व कप में न्यूजीलैंड की टीम भारत के साथ वर्ल्ड का अपना पांचवां मुकाबला खेलेगी।
जानकारी के मुताबिक, न्यूजीलैंड की टीम 22 अक्तूबर को धर्मशाला में दोपहर 2:00 बजे भारतीय टीम के साथ पांचवां मुकाबला खेलेगी। न्यूजीलैंड ने लगातार चार मैच जीते हैं। गुरुवार को शाम 5:00 बजे के करीब न्यूजीलैंड की टीम विशेष विमान से गगल एयरपोर्ट पर उतरी।
इसके बाद टीम के सदस्यों को विशेष वाहनों के माध्यम से होटल रेडीसन ब्लू पहुंचाया गया। देश शाम पहुंची टीम ने होटल में ही आराम किया और होटल के लॉन से धर्मशाला की वादियों को निहारा।

