लेटेस्ट हिमाचल प्रदेश न्यूज़ हेडलाइंस

धर्मशाला पहुंचे तिब्बतियों के सर्वोच्च धर्मगुरु दलाईलामा, हुआ जोरदार स्वागत

Ankita | 22 जनवरी 2024 at 3:02 pm

Share On WhatsApp Share On Facebook Share On Twitter

HNN/ धर्मशाला

तिब्बतियों के सर्वोच्च धर्मगुरु दलाईलामा आज सोमवार को मैक्लोडगंज पहुंचे। इस दौरान गगल एयरपोर्ट से लेकर मैक्लोडगंज तक उनका जोरदार स्वागत हुआ। दलाईलामा के मैक्लोडगंज वापसी की सूचना से पर्यटन कारोबारियों के चेहरे भी खिल गए हैं।

दलाईलामा की वापसी के चलते कई राज्यों में रह रहे बौद्ध अनुयायी दलाईलामा के दर्शनों को मैक्लोडगंज पहुंच चुके हैं, जिसमें लद्दाख से भी बड़ी संख्या में बौद्ध भिक्षु पहुंचे हुए हैं। दलाईलामा के लौटने के बाद पर्यटकों की संख्या में और इजाफा होगा। बता दें घुटनों की तकलीफ के कारण धर्मगुरु अयोध्या नहीं जा सके।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

इसके लिए उन्हें निमंत्रण भी दिया गया था। वह डेढ़ माह बाद बोध गया में शिक्षाएं देने के बाद वापस पहुंचे। गौरतलब है कि धर्मगुरु 9 दिसंबर को दिल्ली के लिए रवाना हुए थे। दलाईलामा ने इस अवधि के दौरान तीन राज्यों का दौरा किया, जिसमें सिक्किम, पश्चिम बंगाल और बिहार शामिल है। बोधगया में दलाईलामा ने विभिन्न कार्यकमों में हिस्सा लिया।

हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें

ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!

Join WhatsApp Group

आपकी राय, हमारी शक्ति!
इस खबर पर आपकी प्रतिक्रिया साझा करें


[web_stories title="false" view="grid", circle_size="20", number_of_stories= "7"]