धर्मशाला में इस दिन से शुरू होगी राज्य स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता….
HNN/ धर्मशाला
जिला कांगड़ा के धर्मशाला में राज्य स्तरीय मास्टर वेटरन बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन 19 से 21 फरवरी तक जिला कांगड़ा बैडमिंटन संघ द्वारा आयोजित किया जाएगा। इस प्रतियोगिता का आयोजन करने के लिए हिमाचल प्रदेश बैडमिंटन संघ द्वारा जिला कांगड़ा बैडमिंटन संघ को दिया गया है।
इस प्रतियोगिता में 35 आयु वर्ग से लेकर 75 प्लस आयु वर्ग के खिलाड़ी पूरे हिमाचल से एकल, युगल एवं मिश्रित मुकाबले में भाग लेंगे। इस प्रतियोगिता में एकल मुकाबले में हर जिले से चार खिलाड़ी, युगल मुकाबले में दो टीम तथा मिश्रित मुकाबले में एक टीम भाग लेगी।
इसके अतिरिक्त 18 फरवरी को पहली बार राष्ट्रीय स्तर की तरह हिमाचल में भी इस प्रतियोगिता में एक दिवसीय क्वालिफाइंग राउंड करवाया जाएगा। इसमें हर एक जिले से एकल मुकाबले में दो, युगल एवं मिश्रित मुकाबले में एक-एक टीम भाग लेगी। इस प्रतियोगिता में विजेता एवं उपविजेता खिलाड़ियों को जिला कांगड़ा बैडमिंटन संघ एवं हिमाचल प्रदेश बैडमिंटन संघ द्वारा सम्मानित किया जाएगा।