Loading...

धर्मशाला में चोरों ने पिकअप जीप को उड़ाया, पुलिस जांच में जुटी

PARUL • 7 Oct 2024 • 1 Min Read

HNN/काँगड़ा

धर्मशाला के ओडर गांव में घर के पास खड़ी पिकअप जीप को चोर उड़ा ले गए हैं। पिकअप के मालिक ने पुलिस थाना धर्मशाला में मामला दर्ज करवाया है और पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

जीप से संबंधित कागज भी उसी में थे और जीप बनोई में लगे सी.सी.टी.वी. कैमरों में कैद हुई है। पुलिस मामले की तफ्तीश कर रही है, लेकिन अभी तक चोरों का पता नहीं चल सका है।

पुलिस थाना प्रभारी धर्मशाला नारायण सिंह ने मामले की पुष्टि की है। पुलिस ने जांच शुरू कर दी है और आसपास के इलाकों में सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि अगर किसी को कोई जानकारी हो तो वह तुरंत संपर्क करें।