Loading...

धर्मशाला में होंगे आईपीएल के 2 मुकाबले, इस दिन से मिल सकते हैं ऑनलाइन टिकट…

Ankita • 6 Apr 2024 • 1 Min Read

HNN/ धर्मशाला

क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में आईपीएल के दो मुकाबले होंगे। बता दें 15 अप्रैल के बाद धर्मशाला में होने वाले मैचों के ऑनलाइन टिकट बुकिंग शुरू हो जाएगी। स्टेडियम में मैचों की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। अभी तक धर्मशाला मैच के टिकटों के दाम तय नहीं किए गए हैं। इस बार भी मैच की टिकटों को दर्शकों को बुकिंग फीस देनी होगी।

वहीं बुक की गई टिकटों की हार्ड कॉपी लेने के लिए स्टेडियम के बाहर मैच तीन से चार दिन पहले टिकट काउंटर भी स्थापित किए जाएंगे। धर्मशाला स्टेडियम में पहला मैच पांच मई को पंजाब किंग्स इलेवन और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच खेला जाना है।

नौ मई को पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर बंगलूरू के बीच दूसरा मैच खेला जाएगा। इन मैचों के लिए दर्शकों को 15 अप्रैल के बाद ऑनलाइन टिकट मिल सकते हैं। बता दें टिकट पेटीएम इनसाइडर पर ऑनलाइन बुक होंगे। इस बार मैच को सबसे सस्ता टिकट 800 से लेकर 1,000 रुपये के बीच हो सकता है।