धर्मशाला में होने वाले भारत-न्यूजीलैंड मैच के टिकटों के दाम तय, इतने रुपए से शरू…….
HNN/ धर्मशाला
क्रिकेट स्टेडियम धर्मशाला में 22 अक्तूबर को होने भारत-न्यूजीलैंड मैच के टिकटों के दाम तय कर दिए हैं। एक-दो दिन में टिकटों की ऑनलाइन बुकिंग होगी। यहां पर विश्वकप के कुल पांच मुकाबले खेले जाएंगे।
जानकारी के मुताबिक, 22 अक्तूबर को होने वाले भारत-न्यूजीलैंड मुकाबले के लिए सभी स्टैंडों के टिकटों के दाम आईसीसी ने फाइनल कर दिए हैं। सबसे सस्ता टिकट 1500 और महंगा 30 हजार रुपए का है। ये महंगा टिकट स्टेडियम के कॉर्पोरेट बॉक्स का होगा। धर्मशाला में कॉरपोरेट बॉक्स को छोड़कर 14 स्टैंड हैं।
स्टैंड का नाम दाम (रुपये में)
कॉरपोरेट बॉक्स 30,000
क्लब लॉज 15,000
पेवेलियन टैरेस 10,000
नॉर्थ पवेलियन स्टैंड 7,500
ईस्ट स्टैंड-3 7,500
वेस्ट स्टैंड -1 3,500
वेस्ट स्टैंड-2 2,000
नाॅर्थ वेस्ट स्टैंड 2,000
नॉर्थ 1 स्टैंड 2,000
नॉर्थ 2 स्टैंड 2,000
ईस्ट स्टैंड-2 2,000
वेस्ट स्टैंड-3 1,500
नॉर्थ स्टैंड-1 1,500
नॉर्थ स्टैंड-2 1,500
ईस्ट स्टैंड-1 1,500