Loading...

धर्मशाला से चंडीगढ़ के लिए इस दिन से शुरू होंगी हवाई उड़ानें…

Ankita • 13 Mar 2024 • 1 Min Read

HNN/ धर्मशाला

विमानन कंपनी इंडिगो अब दिल्ली के बाद धर्मशाला-चंडीगढ़ हवाई रूट पर सेवाएं शुरू कर रहा है। इससे पहले इस हवाई रूट पर विमानन कंपनी एलायंस एयर सेवाएं देती थीं, लेकिन जुलाई, 2023 से सेवाएं बंद हैं। विमानन कंपनी इंडिगो अपनी इस उड़ान को 2 अप्रैल से शुरू करेगा।

इंडिगो की ओर से शुरू होने वाली यह उड़ान सप्ताह में तीन दिन मंगलवार, बुधवार और शनिवार को होगी। चंडीगढ़ एयरपोर्ट से इंडिगो का विमान दोपहर 12:45 बजे उड़ान भरेगा और धर्मशाला में 1:50 बजे लैंड होगा। इस रूट पर मौजूदा समय में हवाई किराया 3659 रुपये है।

वहीं, धर्मशाला से चंडीगढ़ के लिए उड़ान 2:10 बजे से टेकऑफ होगी और चंडीगढ़ में 3:15 बजे लैंड होगी। हवाई किराया 3967 रुपये होगा। यह हवाई उड़ान शुरू होने से चंडीगढ़ और धर्मशाला के बीच हवाई सफर करने वाले यात्रियों को राहत मिलेगी।