धामी बोले- उत्तराखंड-हिमाचल राज्य सीमाओं से हैं विभाजित, लेकिन हमारे दिल एकजुट
HNN / शिमला
उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज जिला शिमला पहुंचे। यहां पहुंचने पर उनका भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इसके बाद उन्होंने चौपाल में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित किया। जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश राज्य सीमाओं से विभाजित है लेकिन दिल हमारे एकजुट है। वही , केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू हरोली और ऊना में जनसभा कर रहे हैं।
बता दे कि विधानसभा चुनाव में प्रचार को धार देने के लिए भाजपा ने 30 स्टार प्रचारक मैदान में उतारे हैं। भाजपा कार्यालय से जारी कार्यक्रम के अनुसार जेपी नड्डा आज केलांग, मनाली और अखड़ा बाजार, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर चुराह, चंबा और नूरपुर में जनसभा कर रहे हैं। इसके अलावा हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर बद्दी, नाहन और परवाणू में रैली करेंगे।