12.05 बजे तक का था लगन, बहनों ने सुबह की तैयारी
HNN/नाहन
जिला सिरमौर में भाई दूज का त्यौहार बड़ी धूमधाम से मनाया गया। भाई दूज के दिन भले ही बहनों को बसों में मुफ्त यात्रा उपलब्ध कराई गई हो, मगर इस पर्व पर भाइयों के द्वारा बहन के घर जाने की परंपरा होती है। बुधवार को दोपहर 12:05 तक भाई दूज का टिका करने का लगन रहा। बावजूद इसके अधिकतर बहनों ने अपने भाइयों को 12:00 बजे से पहले ही टिका करवाने का निमंत्रण दिया था।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group

यही नहीं नाहन शहर में दिवाली के उपलक्ष पर स्थापित की जाने वाली हटडी भी बढ़ाई गई। यह विशेष तरह का लक्ष्मी पूजन रहता है जिसमें एक लोटा लेकर उसमें मिठाइयां आदि भरकर तीन दिन तक पूजन किया जाता है। भैया दूज के उपलक्ष पर जिला सिरमौर के अधिकतर सरकारी कार्यालय में महिला कर्मचारी बिल्कुल नज़राद रही।

बता दें कि भैया दूज के पर्व पर बहने भाई के घर नहीं बल्कि भाई बहन के घर जाते हैं। इस दिन शादीशुदा बहने भाई का स्वागत करती हैं और टिका करने के बाद उनके लिए स्वादिष्ट व्यंजन भी परोसती हैं। भोजन के उपरांत बहने भाई को उपहार देकर विदा करती हैं। जबकि कुंवारी बहने घर पर ही खुद अपने हाथों से अपने भाइयों के लिए तरह-तरह के पकवान बनाकर उन्हें परोसती हैं।
वही ज्योतिषाचार्य पंडित नितेश भारद्वाज ने बताया कि दूज का पर्व पूरा दिन रहता है मगर टिका करने का लगन केवल 12:05 तक का ही था। बरहाल भाई दूज का पर्व पूरे जिला में धूमधाम और खुशियों के साथ मनाया गया। वही भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल भी अपने बहन के घर टिका निकलवाने गए। डॉ. राजीव बिंदल ने सिरमौर और प्रदेश की सभी बहनों को वीडियो के जरिए भैया दूज की बधाई भी दी।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group




