धौलाकुआं में सट्टा लगवाते पकड़ा गया आरोपी, सहारनपुर से भगोड़ा आरोपी समीर गिरफ्तार
सिरमौर पुलिस ने अलग-अलग कार्रवाइयों में एक ओर जहां सट्टा लगवाने वाले व्यक्ति को मौके पर पकड़ा, वहीं पीओ सेल ने लंबे समय से फरार चल रहे एनडीपीएस मामले के आरोपी को सहारनपुर से गिरफ्तार किया।
सिरमौर / पांवटा साहिब
धौलाकुआं में सट्टा लगवाने वाला गिरफ्तार
13 सितंबर को पुलिस थाना माजरा की टीम को गश्त के दौरान सूचना मिली कि धौलाकुआं में छोटा राम पुत्र जीवनु राम अपनी दुकान के बाहर गैलरी में खड़ा होकर लोगों को 1 रुपये के बदले 80 रुपये का दड़ा सट्टा लगाने का लालच दे रहा है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को रंगे हाथों पकड़ा और उसके कब्जे से दड़ा सट्टा की पर्चियां और 800 रुपये बरामद किए। आरोपी के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
पीओ सेल ने सहारनपुर से भगोड़ा पकड़ा
आरोपी समीर उर्फ मुरस्लिन पुत्र मोहम्मद शकील, निवासी रहमानी चौक सहारनपुर, जो 2018 से एनडीपीएस एक्ट के मामले में भगोड़ा घोषित था, को 14 सितंबर को पीओ सेल सिरमौर की टीम ने सहारनपुर से गिरफ्तार किया। आरोपी को अदालत में पेश किया जाएगा।
पुलिस की अपील
पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें ताकि अपराधों पर रोक लगाई जा सके।