Loading...

धौलाधार एक्यूरेसी प्री-वर्ल्ड कप 2024 : 12 देशों के 67 पायलटों ने किया पंजीकरण

NEHA • 1 Oct 2024 • 1 Min Read

HNN/कांगड़ा

हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में नवंबर में आयोजित होने वाले धौलाधार एक्यूरेसी प्री-वर्ल्ड कप 2024 के लिए 12 देशों के 67 पायलटों ने पंजीकरण करवाया है। यह प्रतियोगिता 16 नवंबर से 20 नवंबर तक धर्मशाला के पास नरवाणा में आयोजित की जाएगी। एडवेंचर स्पोर्ट्स फेडरेशन ऑफ हिमाचल प्रदेश और नरवाणा पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन के सौजन्य से यह आयोजन हो रहा है।

इस प्रतियोगिता में भारत के अलावा किंगडम ऑफ सऊदी अरब, मंगोलिया, स्पेन, कजाकिस्तान, ईरान, फ्रांस, मलेशिया, नेपाल, यूएसए, मैक्सिको और चीन के पायलट भाग ले रहे हैं। आयोजकों ने प्रतिभागियों के लिए 120 स्लॉट रखे हैं। नरवाणा पैराग्लाइडिंग एसोसिएशन के मीडिया इंचार्ज मुनीष कपूर ने बताया कि आयोजन से कांगड़ा में पर्यटन कारोबार को बढ़ावा मिलेगा और युवाओं के लिए रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे।

इस प्रतियोगिता में आयोजकों की ओर से डिजिटल तरीके से स्कोरिंग की जाएगी, जिसमें आधुनिक तकनीकी उपकरणों का उपयोग किया जाएगा। इसमें पेटपेड 2-एमिंग जीरो की शृंखला शामिल है, जिससे नए उच्च दृश्य सुरक्षा स्तर और बेस प्लेट जैसे सुंदर डिस्प्ले विकल्प भी हैं।