नई बीआरसी पॉलिसी में सभी को शामिल होने का समान मौका किया जाए प्रदान- मायाराम शर्मा
HNN/शिमला
पुरानी पेंशन बहाली संघर्ष समिति एवं बीआरसीसी ऐसोसिएशन हिमाचल प्रदेश के अध्यक्ष मायाराम शर्मा ने पेंशन पुरुष मुख्यमंत्री सुक्खू एवं शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर से नई बीआरसी पॉलिसी में सभी को शामिल होने का समान मौका प्रदान किए जाने की मांग की है।
संघ की मांग है कि जब पुरानी बीआरसीसी पॉलिसी समाप्त हो गई है तो नई बीआरसीसी पॉलिसी में पूर्व में नियुक्त रहे बीआरसीसी को भी शामिल होने का मौका प्रदान किया जाना चाहिए।
इसके साथ संघ ने मांग की है कि इसमें अनुभव की सीमा 15 वर्ष से हटा कर 7 वर्ष की जानी चाहिए। क्योंकि अनुभव की 15 वर्ष की योग्यता होने से बहुत सारे योग्य अध्यापक इसमें शामिल नहीं हो पा रहे हैं।
प्रदेश अध्यक्ष मायाराम शर्मा ने मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री से नई बीआरसी पॉलिसी में संशोधन करने की मांग की है जिससे सभी अध्यापकों को इसमें शामिल होने का मौका मिल सके।
