Loading...

नए साल का जश्न मनाने मनाली पहुंचे बॉलीवुड एक्टर सनी देओल और कंगना रणौत

Ankita • 27 Dec 2023 • 1 Min Read

HNN/ मनाली

बॉलीवुड एक्टर एवं भाजपा सांसद सनी देओल नए साल का जश्न मनाने के लिए मनाली पहुंच चुके हैं। बता दें सनी देओल ने हिमाचल के मनाली में क्रिसमस मनाया। बॉलीवुड एक्टर सनी देओल ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है।

तो वहीं दूसरी ओर कंगना रणौत फुर्सत के लम्हों में कुल्लू और मनाली के आसपास के पिकनिक स्पॉट का दीदार भी कर रही हैं। मां के जन्मदिन पर कंगना उन्हें दियार के शौंडाधार लेकर गईं।

कंगना ने सोशल मीडिया में पोस्ट डालकर यह जानकारी साझा की। बता दें बरसात में आई आपदा के बाद पहली बार काफी सैलानी हिमाचल पहुंचे हैं। बरसात में आपदा के चलते प्रदेश में पर्यटन कारोबार पूरी तरह से पटरी से उतर गया था।