Loading...

नए साल में होगा हिमाचल विधानसभा का शीतकालीन सत्र, अधिसूचना जारी

SAPNA THAKUR • 30 Dec 2022 • 1 Min Read

HNN/ शिमला

हिमाचल प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र जो 22 से 24 दिसंबर के बीच तय हुआ था, वह सीएम के पॉजिटिव आने के बाद रद्द कर दिया गया था। ऐसे में अब यह सत्र नए वर्ष में 4 जनवरी, 2023 से 6 जनवरी तक धर्मशाला के तपोवन में होगा।

शीतकालीन सत्र को लेकर सरकार और विधानसभा सचिवालय के बीच मंत्रणा चली हुई थी। वहीं, इस संबंध में राज्यपाल आर्लेकर की ओर से अधिसूचना जारी की गई है। तीन दिन के इस सत्र के दौरान पहले दिन 4 जनवरी को 11 बजे सत्र शुरू होगा और प्रोटेम स्पीकर सभी सदस्यों को शपथ दिलाएंगे।

5 जनवरी को विधानसभा अध्यक्ष व उपाध्यक्ष का चुनाव होगा और राज्यपाल का अभिभाषण होगा। शुक्रवार 6 जनवरी को शासकीय कार्य निपटाए जाएंगे और राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पेश होगा।