नए साल 2023 में होली, रक्षाबंधन और दिवाली कब? जानिए साल के प्रमुख व्रत-त्योहार की तारीखें
HNN/ नाहन
01 जनवरी 2023 से अंग्रेजी कैलेंडर का नया वर्ष प्रारंभ हो जाएगा। नए साल 2023 की शुरुआत पौष माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि से हो रही है। 1 जनवरी 2023 को रविवार, सिद्ध और शिव योग में नववर्ष शुरू होगा। साल के पहले महीने में सूर्य के मकर राशि में प्रवेश होने पर मकर संक्रांति का त्योहार मनाया जाएगा। फिर इस महीने की 26 जनवरी को बसंत पंचमी का त्योहार मनाया जाएगा।
18 फरवरी को महा शिवरात्रि, 08 मार्च को होली, 22 मार्च से चैत्र नवरात्रि का शुभारंभ होगा, 30 मार्च राम नवमी का पर्व आएगा। फिर 21 अगस्त को नाग पंचमी, 30 अगस्त को रक्षा बंधन, 7 सितंबर को जन्माष्टमी का पर्व आएगा। 15 अक्तूबर 2023 से शारदीय नवरात्रि और नया हिंदू नवर्ष आरंभ हो जाएगा। 24 अक्तूबर को दशहरा और 12 नवंबर 2023 को दीपावली का त्योहार आएगा और 19 नवंबर को छठ पूजा मनाई जाएगी। साल 2023 में चार ग्रहण भी लगेंगे।
साल 2023 के प्रमुख त्योहार और तारीखें
15 जनवरी मकर सक्रांति/ पोंगल
26 जनवरी बसंत पंचमी
18 फरवरी महा शिवरात्रि
08 मार्च होली
22 मार्च चैत्र नवरात्रि
30 मार्च राम नवमी
22 अप्रैल अक्षय तृतीया
21 अगस्त नाग पंचमी
30 अगस्त रक्षा बंधन
07 सितंबर जन्माष्टमी
19 सितंबर गणेश चतुर्थी
15 अक्तूबर शरद नवरात्रि
24 अक्तूबर दशहरा
01 नवंबर करवा चौथ
10 नवंबर धनतेरस
12 नवंबर दिवाली
15 नवंबर भाई दूज
19 नवंबर छठ पूजा