नकाबपोशों ने कमरे में घुसकर कामगार से की मारपीट, मामला दर्ज
ऊना में सफाई को लेकर व्यक्ति ने महिला पार्षद से की मारपीट, पुलिस ने केस दर्ज किया
HNN/ बिलासपुर
जिला बिलासपुर में स्वारघाट पुलिस थाना क्षेत्र के तहत भानुपल्ली-बिलासपुर रेल लाइन का निर्माण कर रही कंपनी के एक कामगार के साथ थापना में नकाबपोश लोगों ने कमरे में घुसकर मारपीट की। पुलिस ने मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस में दर्ज शिकायत में शिकायतकर्ता आशीष कुमार निवासी चांदपुर तहसील रानीगंज जिला प्रतापगढ़ उत्तर प्रदेश ने कहा कि वह मौजूदा समय थापना में कार्यरत है। देर रात वह अपने कमरे में आराम कर रहा था। रात करीब पौने 11 बजे चार-पांच लोग कमरे का दरवाजा तोड़कर अंदर आए। आरोपियों ने मुंह कपड़े से ढक रखे थे।
आरोपियों ने कमरे में आते ही उसकी डंडों से पिटाई की। उधर, डीएसपी जिला मुख्यालय प पुलिस प्रवक्ता मदन धीमान ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।