नगरोटा कॉलेज में प्रवेश प्रक्रिया शुरू, इस दिन तक करें आवेदन…
HNN/कांगड़ा
जिला कांगड़ा के राजकीय उत्कृष्ट महाविद्यालय नगरोटा बगवां में प्रवेश प्रक्रिया शुरू हो गई है। इच्छुक विद्यार्थी 15 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। प्राचार्य डॉ. सुरेंद्र कुमार सोनी ने कहा कि महाविद्यालय नगरोटा बगवां में बीकॉम, बीए, बीएससी वर्ष 2024-25 के दाखिले सोमवार से शुरू हो गए हैं।
महाविद्यालय प्रशासन द्वारा 16 जुलाई को प्रथम मेरिट लिस्ट जारी कर दी जाएगी और 19 जुलाई तक आवेदक फीस ऑनलाइन या ऑफलाइन माध्यम से फीस जमा करवाएंगे।
20 जुलाई को दूसरी मेरिट लिस्ट जारी होगी। साथ ही रोल ऑन आधार पर बीए, बीकॉम, बीएससी द्वितीय और तृतीय वर्ष के छात्र 6 जून से 15 जुलाई तक प्रवेश ले सकते हैं।
