Loading...

नगरोटा बगवां में शहीद विंग कमांडर नमांश स्याल के परिजनों से मिले मुख्यमंत्री

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 26 Nov 2025 • 1 Min Read

नगरोटा बगवां (कांगड़ा) में आज मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने शहीद विंग कमांडर नमांश स्याल के परिवार से मुलाकात कर श्रद्धांजलि अर्पित की। मुख्यमंत्री ने कहा कि एक जवान बेटे का यूं अचानक चला जाना परिवार के लिए ऐसा दर्द है जिसे शब्दों में व्यक्त करना कठिन है।

कांगड़ा

शहादत पर गौरव व गहरा शोक
सीएम सुक्खू ने कहा कि नामांश स्याल ने राष्ट्र सेवा में जीवन न्यौछावर कर वीरता का अदम्य उदाहरण प्रस्तुत किया है। हिमाचल ऐसे सपूतों पर गर्व करता है और उनकी शहादत सदैव स्मरणीय रहेगी।

सरकार हर पल परिवार के साथ — मुख्यमंत्री
मुख्यमंत्री ने शोक संतप्त परिवार को ढांढस बंधाया और शक्ति व धैर्य की कामना की। उन्होंने कहा कि देश इस बलिदान के लिए सदैव ऋणी रहेगा तथा सरकार परिवार के साथ प्रत्येक स्तर पर खड़ी है।