Loading...
una

नगर निगम ऊना के विस्तार का प्रस्ताव, सरकार ने जारी की अधिसूचना, दो सप्ताह में मांगी गई आपत्तियां

हिमांचलनाउ डेस्क नाहन • 22 Jun 2025 • 1 Min Read

ऊना नगर निगम की सीमा में नए क्षेत्रों को शामिल करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। अधिसूचना जारी कर नागरिकों से सुझाव और आपत्तियां आमंत्रित की गई हैं।

ऊना/वीरेंद्र बन्याल

20 जून को ई-गैजेट में अधिसूचना प्रकाशित, स्थानीय लोगों से दो सप्ताह में सुझाव व आपत्तियां मांगी गईं

नगर निगम की सीमा में नए क्षेत्रों को जोड़ने की तैयारी
प्रदेश सरकार ने नगर निगम ऊना की सीमा में साथ लगते कुछ नए क्षेत्रों को शामिल करने का प्रस्ताव रखा है। इस संबंध में अधिसूचना 20 जून को राज्य राजपत्र (ई-गैजेट) में प्रकाशित की गई है, जिससे इस प्रस्ताव पर जनता से प्रतिक्रिया मांगी गई है।

लिखित आपत्तियां उपायुक्त को दो सप्ताह में सौंपनी होंगी
नगर निगम ऊना के आयुक्त एवं एडीसी महेंद्र पाल गुर्जर ने बताया कि कोई भी नागरिक, जिसे प्रस्ताव से आपत्ति हो, वह आगामी दो सप्ताह के भीतर अपनी आपत्ति लिखित रूप में उपायुक्त ऊना को प्रस्तुत कर सकता है। प्राप्त आपत्तियों को शहरी विकास विभाग के प्रधान सचिव को भेजा जाएगा।

निर्धारित समय के बाद की आपत्तियां नहीं होंगी मान्य
सरकार ने स्पष्ट किया है कि निर्धारित समयावधि के बाद मिलने वाली आपत्तियों पर कोई विचार नहीं किया जाएगा। इसीलिए लोगों से आग्रह किया गया है कि वे समय रहते अपनी प्रतिक्रिया दें।

आपत्तियां उपायुक्त कार्यालय में सीधे जमा करवा सकते हैं
नगर निगम आयुक्त ने नागरिकों से अनुरोध किया है कि वे अधिसूचना को ध्यान से पढ़ें और अगर कोई सुझाव या आपत्ति हो, तो वह उपायुक्त कार्यालय ऊना के कक्ष नंबर 312 में लिखित रूप में जमा करवा सकते हैं।

Related Topics: