HNN/धर्मशाला
जिला कांगड़ा के नगर निगम धर्मशाला में नए महापौर और उपमहापौर के चुनाव के लिए 2 दिसंबर का दिन तय किया गया है। इस संबंध में उपायुक्त कांगड़ा की ओर से आदेश जारी किए गए हैं।
जारी आदेशों के अनुसार नगर निगम धर्मशाला के बैठक कक्ष में शनिवार दोपहर 3:00 बजे महापौर और उपमहापौर का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। बता दें कि करीब ढाई साल के कार्यकाल के बाद नगर निगम धर्मशाला में महापौर-उपमहापौर का कार्यकाल 12 अक्तूबर को समाप्त हो गया था।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें: Join WhatsApp Group
जिसके बाद से ही नए महापौर और उपमहापौर के नामों और उनके चुनाव को लेकर क्यासों का दौर जारी था। लेकिन विभिन्न कारणों से यह चुनाव लंबित होता रहा और अब करीब डेढ़ माह बाद इन चुनावों को कराने के लिए 2 दिसंबर का दिन तय किया गया है।
📢 लेटेस्ट न्यूज़
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें
ताज़ा खबरों और अपडेट्स के लिए अभी हमारे WhatsApp ग्रुप का हिस्सा बनें!
Join WhatsApp Group





