Loading...

ननण गांव में दोमंजिला मकान में भड़की आग, छह कमरे जलकर राख

PARUL • 23 Jan 2024 • 1 Min Read

HNN/शिमला

राजधानी शिमला में रामपुर बुशहर के तहत आने वाले ननण गांव में एक अग्निकांड पेश आया है। अग्निकांड में दोमंजिला की ऊपरी मंजिल के छह कमरे जलकर राख हो गए हैं। हालांकि गनीमत यह रही कि अग्निकांड में कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। लेकिन पीड़ित को लाखों का नुकसान हुआ है।

जानकारी के मुताबिक, ननण गांव की सुनीता के दो मंजिला मकान अचानक ही चिंगारी सुलग गई। हालांकि अग्निशमन विभाग की टीम और स्थानीय लोगों ने आग को बुझाने की पूरी कोशिश की। लेकिन तब तक आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और मकान की ऊपरी मंजिल को अपनी चपेट में ले लिया। अग्निकांड में पीड़ित की लाखों की संपत्ति जलकर राख हो गई है।

हालांकि प्रशासन की ओर से प्रभावित को पांच हजार रुपये राहत राशि प्रदान की गई है। प्रधान रीना ने बताया कि राजस्व विभाग की ओर से नुकसान का आकलन किया जाएगा, जिससे प्रभावितों को मुआवजा मिल सके। उन्होंने सरकार से मांग की कि जल्द से उन्हें मुआवजा दिया जाए।