Loading...

नन्हे कराटेबाजों के पंच और किक से गूंजा सेंट मैरी स्कूल, 70 विद्यार्थियों ने दिखाया दमखम

Shailesh Saini • 1 Hour Ago • 1 Min Read

आत्मरक्षा के हुनर के साथ बढ़ाया आत्मविश्वास, बेटियों को विपरीत परिस्थितियों से मुकाबला करने के लिए किया जा रहा तैयार

हिमाचल नाऊ न्यूज़ | कसौली

किताबी शिक्षा के साथ बच्चों को आत्मरक्षा में भी दक्ष बनाने की दिशा में सेंट मैरी स्कूल कसौली सराहनीय भूमिका निभा रहा है। स्कूल में रेनबुकाई धर्मजुकू कराटे के तत्वावधान में आयोजित कराटे बेल्ट ग्रेडिंग के दौरान करीब 70 विद्यार्थियों ने अपनी प्रतिभा, शारीरिक क्षमता और आत्मविश्वास का शानदार प्रदर्शन किया।

नन्हे कराटेबाजों ने अपने पंच, किक और आत्मरक्षा की विभिन्न तकनीकों के माध्यम से प्रशिक्षण में हासिल की गई दक्षता का परिचय दिया।शिहान संजीव ठाकुर की देखरेख में संपन्न हुई बेल्ट ग्रेडिंग में विद्यार्थियों को उनकी योग्यता और प्रदर्शन के आधार पर विभिन्न श्रेणियों की बेल्ट प्रदान की गईं।

स्कूल की प्रिंसिपल सिस्टर टेसिम मेथ्यु ने कहा कि वर्तमान परिस्थितियों में बच्चों को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण देना बेहद आवश्यक है। विशेषकर बेटियों को कराटे जैसी विधाओं में प्रशिक्षित करना जरूरी है, ताकि वे विपरीत परिस्थितियों में घबराने की बजाय आत्मविश्वास के साथ अपनी सुरक्षा कर सकें।

उन्होंने बताया कि विद्यालय में पिछले कई वर्षों से विद्यार्थियों को कराटे का प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इसका उद्देश्य बच्चों को शारीरिक रूप से मजबूत बनाने के साथ-साथ उनमें अनुशासन, साहस और आत्मविश्वास विकसित करना है।

शिहान संजीव ठाकुर ने विद्यार्थियों के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि कराटे महज शारीरिक अभ्यास या आत्मरक्षा की कला नहीं, बल्कि अनुशासन, धैर्य और मानसिक दृढ़ता विकसित करने का भी सशक्त माध्यम है।

ग्रेडिंग के दौरान येलो बेल्ट हासिल करने वालों में शौर्य परिहार, निधिषा, जैस्मीन, यदनेश, लव्यांश, आस्था, परुष, योजित ठाकुर, हिमांशु अत्री, सिद्धार्थ पंवार, गर्विता, शौर्य गुप्ता, अथर्व बंसल, रिधिमान, आयुष, समायरा, जितेंद्र शर्मा, निहारिका, एकमवीर, सारांश वर्मा और कुशाग्र शामिल रहे।

ऑरेंज बेल्ट इशी, आदित्य कंवर, दर्श राघव, अविराज ठाकुर, शनाया सूद, समायरा, मोक्षिता, रिद्धिमा ठाकुर, निनैका सहगल, रुद्राक्षी परिहार, श्रुति राणा, वेदांगिनी, भाविका, शिवांश ठाकुर, प्रियांशी, चार्वी, विधि और शिवाय चौधरी ने हासिल की।ग्रीन बेल्ट लक्षिका, मृदुल मिश्रा, चार्वी, त्विषा शर्मा, कनिका चौहान, विराज सिंगला, सक्षम गौड़, अद्विका, परिधि, शिवांश, गौरांश, दक्ष, चिराग, आराध्या कपिल, शुभम, माणिक शर्मा और अक्षिता शर्मा को प्रदान की गई।

वहीं, ब्लू बेल्ट अलंकृत, दृष्टि चंदेल, शिन्या कौंडल और दिव्यांश गिल ने हासिल की। पर्पल बेल्ट तेनजिन, गौरव और दीक्षित गोदियाल को प्रदान की गई, जबकि प्रणय मुंशी ने ब्राउन बेल्ट हासिल कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

ग्रेडिंग के दौरान प्रणय मुंशी, अलंकृत, गौरव, शिवाय, अक्षिता शर्मा, परिधि, विराज सिंगला, चार्वी, लक्षिका, प्रियांशी और शनाया सूद का प्रदर्शन विशेष रूप से सराहनीय रहा।इस अवसर पर कराटे प्रशिक्षक अनिल सकलानी, विक्रांत ठाकुर और विद्यालय की अध्यापिका लता ठाकुर भी मौजूद रहीं।