नलवाड़ी मेला-2026 के आधिकारिक लोगो के लिए खुली प्रतियोगिता, आकर्षक पुरस्कार घोषित
नलवाड़ी मेला-2026 के आधिकारिक लोगो के लिए जिला प्रशासन ने डिजाइन आमंत्रित किए हैं। चयनित डिजाइन को मेले का आधिकारिक लोगो बनाया जाएगा और विजेताओं को नगद पुरस्कार दिए जाएंगे।
बिलासपुर
ऐतिहासिक और सांस्कृतिक पहचान दर्शाने वाला हो लोगो
उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने बताया कि प्रस्तुत किया जाने वाला लोगो केवल कलात्मक ही नहीं, बल्कि नलवाड़ी मेले के ऐतिहासिक महत्व, पारंपरिक स्वरूप, सांस्कृतिक झलक और स्थानीय पहचान को दर्शाने वाला होना चाहिए। लोगो हाथ से तैयार किया गया होना अनिवार्य है तथा एआई द्वारा निर्मित डिजाइन मान्य नहीं होंगे।
आकर्षक ईनाम की व्यवस्था
बेहतरीन डिजाइन प्रस्तुत करने वालों को जिला प्रशासन की ओर से ईनाम प्रदान किए जाएंगे। प्रथम पुरस्कार 11 हजार रुपये, द्वितीय पुरस्कार 5100 रुपये और तृतीय पुरस्कार 2100 रुपये रखा गया है। इसके अतिरिक्त 10 सांत्वना पुरस्कार भी दिए जाएंगे।
10 मार्च तक करें प्रस्तुति
इच्छुक व्यक्ति एवं छात्र 10 मार्च तक जिला लोक संपर्क अधिकारी कार्यालय में अपना डिजाइन जमा कर सकते हैं। प्राप्त प्रविष्टियों का मूल्यांकन गठित समिति द्वारा किया जाएगा और चयनित डिजाइन को राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेला-2026 का आधिकारिक लोगो घोषित किया जाएगा।