Loading...

नलवाड़ी मेले में सांस्कृतिक संध्याओं के लिए इस दिन से शुरू होंगे ऑडिशन…

By PARUL Published: 20 Mar 2024, 10:28 AM | Updated: 20 Mar 2024, 10:28 AM 1 min read

HNN/बिलासपुर

जिला बिलासपुर के घुमारवीं में 5 अप्रैल से 9 अप्रैल तक राज्य स्तरीय नलवाड़ी मेले का आयोजन किया जाएगा। इस पांच दिवसीय मेले में होने वाली सांस्कृतिक संध्याओं में कलाकारों के चयन के लिए 26 से लेकर 29 मार्च तक घुमारवीं के रैहन बसेरा में ऑडिशन कराया जाएगा।

उप मंडलाधिकारी गौरव चौधरी ने यह जानकारी दी। उन्होंने सभी कलाकारों से आग्रह किया है कि सभी अपने-अपने आवेदन एसडीएम कार्यालय में 25 मार्च तक जमा करवा दें।

उन्होंने कहा कि उसके बाद कोई भी आवेदन पत्र स्वीकार नहीं किया जाएगा। ऑडिशन का समय सुबह 10:00 बजे से लेकर शाम 4:00 बजे तक रहेगा।