Loading...

नवनिर्वाचित विधायक ने जनता और कार्यकर्ताओं को दिया जीत का श्रेय, बोले-

PRIYANKA THAKUR • 29 Dec 2022 • 1 Min Read

HNN / चंबा

चंबा सदर से नवनिर्वाचित विधायक नीरज नैय्यर ने कहा कि शहरों और गांवों में स्थायी एवं समावेशी विकास को लेकर आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। सरकार ये सुनिश्चित बनाएगी कि सभी क्षेत्रों में एक समान गति से विकास हो ताकि कोई भी व्यक्ति, वर्ग अथवा क्षेत्र विकास की दृष्टि से उपक्षित न रहे। नीरज नैय्यर ने यह बात चंबा विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत मंगला, टपूण, रठियार (गेट), खज्जियार , औडा और द्रमण का भ्रमण कर स्थानीय जनता का आभार व्यक्त करने के उपरान्त कही।

जनता और कार्यकर्ताओं को दिया जीत का श्रेय
इस अवसर पर स्थानीय जनता और कार्यकर्ताओं ने नीरज नैय्यर का फूल मालाओं और नारेबाजी के साथ स्वागत किया। उन्होंने पंचायतों में निकाले गए विजय जुलूस में जनता और कार्यकर्ताओं को आभार व्यक्त किया और जीत का श्रेय जनता को दिया। उन्होंने कहा कि जनता ने उनमें विश्वास जताते हुए जो स्नेह दिया है इससेे उनका मनोबल और बढ़ा है।

उन्होंने कहा कि बड़ी जीत के साथ बड़ी उम्मीदें भी जुड़ी होती हैं तथा जनता की आशाओं के अनुरूप विकास कार्यों को और गति दी जायेगी, बंद पड़ी परियोजनाओं को पुनः आरंभ करने के साथ-साथ नई योजनाओं को लेकर आगे बढ़ेगी। इस दौरान नीरज नैय्यर ने लोगों की समस्याओं को सुना और शीघ्र ही समस्याओं का समाधान करने का भरोसा दिलाया।